(1) One that has fallen from his position (2) one practising austerities (3) one intent on others' wives (4) a gambler (5) one who is mounted on a mighty elephant (6) one seated on the throne (7) a ruler of men (8) one that destroys enemies (9) a commander of an army (10) a virtuous person (11) one that is dead or quite exhausted (12) one that is decapitated (13) one whose hands and legs are injured (14) a prisoner (15) one that is lost or spoilt (16) a king (17) one that studies the Vedas (18) one that sleeps (19) one of a good character (20) one who practises virtue.
चन्द्रक्रिया फल — ६० फल इस प्रकार हैं — (१) स्थान-भ्रष्ट, (२) तपस्वी, (३) दूसरे की युवती में रत, (४) जुआ खेलने वाला, (५) मुख्य हाथी पर चढ़ा हुआ, (६) सिंहासन पर बैठा हुआ, (७) राजा, (८) शत्रुओं का नाश करने वाला, (९) सेनापति या फौजदार, (१०) गुणी। (११) निष्प्राण (निःशक्त या मरा हुआ), (१२) जिसका सिर कटा हुआ है, (१३) जिसके हाथ और पैर में चोट लगी हुई है, (१४) गिरफ्तार (बन्धन में), (१५) विनष्ट, (१६) राजा, (१७) वेदों को पढ़ता है, (१८) सोता है, (१९) सच्चरित्र, (२०) धर्माचरण करने वाला। (२१) अच्छे वंश (कुल) का, (२२) खजाना प्राप्त करने वाला, (२३) प्रसिद्ध या विद्वान् कुल का, (२४) व्याख्या करने वाला, (२५) शत्रुओं का नाश करने वाला, (२६) रोगी, (२७) शत्रुओं से हराया हुआ, (२८) जिसने अपना देश छोड़ दिया है, (२९) नौकर, (३०) जिसका धन नष्ट हो गया है। (३१) राजसभा में रहने वाला, (३२) अच्छा मंत्री या विचार देने वाला, (३३) दूसरे की पृथ्वी का स्वामी, (३४) पत्नी सहित, (३५) हाथी से डरा हुआ, (३६) डरपोक, (३७) बहुत डरा हुआ, (३८) छिप कर रहने वाला, (३९) जो दूसरों को अन्न देता हो, (४०) अग्नि में पड़ा हुआ। (४१) भूखा, (४२) अन्न खाता हुआ, (४३) भ्रमण करने वाला, (४४) मांस खाने वाला, (४५) अस्त्र से जिसको घाव लगा है, (४६) विवाहित, (४७) जिसके हाथ में गेंद है, (४८) जुआ खेलने वाला, (४९) राजा, (५०) दुःखित। (५१) शय्या में लेटा हुआ, (५२) जिसकी सेवा शत्रु करें, (५३) मित्र सहित, (५४) योगी, (५५) भार्या सहित, (५६) मिठाई खाने वाला, (५७) दूध पीने वाला, (५८) अच्छे कर्म करने वाला, (५९) स्वस्थ, (६०) सुखी।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.