The Moon in her travels through the 12 houses counted from the Janma-rasi will give the following respective effects: (1) dawning of fortune (2) loss of wealth (3) success (4) fear (5) sorrow (6) freedom from disease (7) happiness (8) untoward events (9) sickness (10) attainment of one's cherished wishes (11) joy and (12) expenditure.
जन्मकालीन चन्द्र-राशि से जब गोचर से चन्द्रमा विविध राशियों में आता है तो क्रमशः निम्नलिखित फल होते हैं: (१) भाग्योदय (२) धन-हानि (३) जय (४) भय (५) शोक (६) अरोगता (७) सुख (८) अनिष्ट फल (९) रोग (१०) इष्ट-सिद्धि — कार्य में सफलता (११) प्रसन्नता (१२) व्यय। जन्मकालीन चन्द्र-राशि में हो तो भाग्योदय, द्वितीय में हो तो धन-हानि, तृतीय में जय, चौथी राशि में गोचर से चन्द्र आये तब भय — इसी प्रकार सर्वत्र समझना चाहिये।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.