HomeLibraryPhaladeepikaCh.18Verse 4
Phaladeepika
Chapter 18 · dvigrahayoga · द्विग्रहयोग · Verse 4
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
सौम्ये रङ्गचरो बृहस्पतियुते गीतप्रियो नृत्यविद्
वाग्मी भूगणपः सितेन मृदुना मायापटुर्लम्पटः ।
सद्विद्यो धनदारवान् बहुगुणः शुक्रेण उक्ते गुरौ
ज्ञेयः श्मश्चुकरोऽसितेन घटकृज्जातोऽन्नकारोऽपि
IAST Transliteration
saumye raṅgacaro bṛhaspatiyute gītapriyo nṛtyavid vāgmī bhūgaṇapaḥ sitena mṛdunā māyāpaṭurlampaṭaḥ | sadvidyo dhanadāravān bahuguṇaḥ śukreṇa ukte gurau jñeyaḥ śmaścukaro'sitena ghaṭakṛjjāto'nnakāro'pi
TranslationsTwo-source verified
English

When Mercury and Jupiter are in conjunction, the person born will be an actor, fond of music and versed in the art of dancing. If Venus be in conjunction with Mercury, the person born will be eloquent, possess lands, and will become a head of an assembly. If Saturn be associated with Mercury, the person born will be clever in cheating others and addicted to licentious pleasures. The man at whose birth Jupiter and Venus occupy one house will have good learning, possess wealth and wife, and have many good qualities. If Jupiter and Saturn be together at a birth, the person affected by the Yoga will be a barber, a potter or a cook.

Hindi

यदि किसी जन्म-कुण्डली में बुध और बृहस्पति एक साथ हों तो जातक नाटक में काम करने वाला (स्टेज पर), गाने का शौक़ीन, और नृत्यकला जानने वाला होता है। यदि बुध और शुक्र साथ हों तो जातक वाग्मी (अच्छा बोलने वाला), ज़मीन का स्वामी, गण (चुनी हुई संस्थाओं) का अध्यक्ष होता है। यदि बुध और शनि एक साथ हों तो मायापटु (बहुत चालाक) और लम्पट हो। यदि बृहस्पति और शुक्र एक साथ हों तो जातक उत्तम विद्या वाला, धनवान्, स्त्रियों से युक्त, और बहुत गुणों से सम्पन्न होता है। यदि बृहस्पति और शनि एक साथ हों तो जातक नाई का, कुम्हार का, या भोजन बनाने वाले का कार्य करे — ऐसा मन्त्रेश्वर महाराज का मत है। हमारे विचार से बृहस्पति ज्ञान का प्रतीक है और शनि वैराग्य का — इस कारण बृहस्पति व शनि एक साथ हों तो जातक अन्तर्मुखी-वृत्ति वाला होता है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse