HomeLibraryPhaladeepikaCh.18Verse 17
Phaladeepika
Chapter 18 · dvigrahayoga · द्विग्रहयोग · Verse 17
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
वर्गोत्तमस्वपरगेषु शुभं यदुक्तं
तत्पुष्टमध्यलघुताऽशुभमुत्क्रमेण ।
वीर्यान्वितोंऽंशकपर्तिनरुणद्धि पूर्वं
राशीक्षणस्य फलमंशफलं ददाति
IAST Transliteration
vargottamasvaparageṣu śubhaṃ yaduktaṃ tatpuṣṭamadhyalaghutā'śubhamutkrameṇa | vīryānvitoṃ'ṃśakapartinaruṇaddhi pūrvaṃ rāśīkṣaṇasya phalamaṃśaphalaṃ dadāti
TranslationsTwo-source verified
English

The good effects described above will be full, middling and little according as the Moon occupies a Vargottama, his own Navamsa or the Navamsa of another planet. In the case of bad effects, it will be the reverse. Again, if the lord of the Navamsa occupied by the Moon be strong, the effects described for the Moon in the several signs and aspected by the several planets will be nullified, and only those effects due to the Moon's occupying the particular Navamsa subject to the particular planetary aspect will come to pass. Thus ends the 18th Adhyaya on "Conjunctions of two planets" in the work Phaladeepika composed by Mantreswara.

Hindi

यदि चन्द्रमा वर्गोत्तम में हो तो ऊपर जो शुभ फल बताया गया है वह अधिक मात्रा में होगा। यदि अपने नवांश में हो तो वर्गोत्तम की अपेक्षा शुभ फल कुछ कम होगा, और यदि अन्य नवांश में हो तो शुभ फल और भी थोड़ा होगा। और यदि कोई अशुभ फल बताया गया है और चन्द्रमा वर्गोत्तम में है तो वर्गोत्तम में होने से अशुभ फल कम होगा। स्व-नवांश में हो तो अशुभ फल साधारण होगा, और शत्रु-नवांश में है तो अशुभ फल बहुत अधिक होगा। कहने का तात्पर्य यह है कि वर्गोत्तम में होना शुभता को बढ़ाता है, अशुभता को कम करता है; और शत्रु-नवांश में होना शुभता को कम करता है, अशुभता को बढ़ाता है। अब एक दूसरी बात और कहते हैं — चन्द्रमा के दो फल बताये हैं — (१) राशि में स्थित होकर दृष्ट होने का फल, (२) नवांश में स्थित होकर दृष्ट होने का फल। अब यह कहते हैं कि यदि चन्द्रमा जिस नवांश में है उस नवांश का स्वामी बलवान् है, तो नवांश का फल ही विशेष रूप से फलित होगा। राशि का फल उतना नहीं होगा — अर्थात् नवांश के स्वामी के बली होने से नवांश को अधिक महत्त्व देना चाहिये।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse