HomeLibraryPhaladeepikaCh.18Verse 16
Phaladeepika
Chapter 18 · dvigrahayoga · द्विग्रहयोग · Verse 16
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
सूर्यादितोऽत्रांशफलं प्रदिष्टं
ज्ञेयं नवांशस्य फलं तदेव ।
राशीक्षणे यत्फलमुक्तमिन्दो\-
स्तद्द्वादशांशस्य फलं हि वाच्यम्
IAST Transliteration
sūryādito'trāṃśaphalaṃ pradiṣṭaṃ jñeyaṃ navāṃśasya phalaṃ tadeva | rāśīkṣaṇe yatphalamuktamindo\- staddvādaśāṃśasya phalaṃ hi vācyam
TranslationsTwo-source verified
English

What has been declared here (in Slokas 12–15) as Amsaphala due to the Moon being posited in the Amsas of the Sun and other planets should be understood to be the effects derived from the Navamsa division. The effects that have been declared as resulting from the Moon in the several signs being aspected by the various planets should be stated as applying in the case of the Dwadasamsas also.

Hindi

ऊपर श्लोक १२ से १५ तक जो फल बताया गया है वह चन्द्रमा के विविध नवांशों में स्थित होने का और विविध ग्रहों से दृष्ट होने का फल है। और श्लोक ६ से ११ तक जो फलादेश बताया गया है वह चन्द्रमा के विविध राशि में स्थित होकर विविध ग्रहों से दृष्ट होने का फल है। अब एक नई बात कहते हैं — मान लीजिये चन्द्रमा मेष राशि में है और बृहस्पति से दृष्ट है। इसका जो फल है वह तब भी होगा जब चन्द्रमा मेष द्वादशांश में हो और बृहस्पति से दृष्ट हो। अर्थात् राशि में स्थित होकर दृष्ट होने का जो फल, वही द्वादशांश में स्थित होकर दृष्ट होने का फल होता है। इस कारण चन्द्रमा किस द्वादशांश में है और किस ग्रह से दृष्ट है — यह देखकर श्लोक ६ से ११ के आधार पर चन्द्र-द्वादशांश का फल भी कहना चाहिये।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse