HomeLibraryPhaladeepikaCh.16Verse 35
Phaladeepika
Chapter 16 · dvādśa bhāvaphala · द्वाद्श भावफल · Verse 35
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
लग्नेशयद्भावपयोस्तु योगो
यदा तदा तत्फलसिद्धिकालः ।
भावेशवीर्ये शुभमन्यथान्य\-
ल्लग्नाच्च चन्द्रादपि चिन्तनीयम्
IAST Transliteration
lagneśayadbhāvapayostu yogo yadā tadā tatphalasiddhikālaḥ | bhāveśavīrye śubhamanyathānya\- llagnācca candrādapi cintanīyam
TranslationsTwo-source verified
English

Whenever the lord of the Lagna comes in conjunction (while in transit) with the lord of any particular Bhava under consideration, the success (or gain) of the Bhava may be expected, if the lord of the Bhava be strong. Otherwise, the effect will be different. Similar scrutiny may also be made by reckoning from the Moon instead of from the Lagna.

Hindi

लग्नेश गोचरवश जब किसी भावेश से योग करे तो उस भाव सम्बन्धी सिद्धि या फल-प्राप्ति होती है। मान लीजिये कोई मनुष्य मकान या भूमि खरीदने वाला है और प्रश्न करता है कि कब गृह-लाभ या भूमि-लाभ होगा, तो देखिये कि जन्म-कुंडली में लग्नेश-चतुर्थेश योग होने वाला है क्या? जब लग्नेश-चतुर्थेश योग हो तब गृह-लाभ या भूमि-लाभ होगा। किन्तु यह सम्भव तभी होगा जब चतुर्थेश बलवान् हो। भावेश के बलवान् होने से ही कार्य-सिद्धि होती है। यदि भावेश दुर्बल है तो लग्नेश-भावेश का योग होने पर भी कार्य-सिद्धि नहीं होगी। दशा, अन्तर्दशा का भी विचार कर लेना चाहिये। जैसे ऊपर लग्न-कुण्डली और लग्नेश से विचार बताया गया है उसी प्रकार चन्द्र-कुण्डली (चन्द्रमा जिस राशि में हो उसे लग्न मानकर) विचार करना चाहिये।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse