HomeLibraryPhaladeepikaCh.19Verse 4
Phaladeepika
Chapter 19 · daśāphala · दशाफल · Verse 4
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
रविस्फुटं तज्जनने यदासीत्
तथा विधश्चेत्प्रतिवर्षमर्कः ।
आवृत्तयुः सन्ति दशाब्दकानां
भागक्रमात्तदृवसाः प्रकल्प्याः
IAST Transliteration
ravisphuṭaṃ tajjanane yadāsīt tathā vidhaścetprativarṣamarkaḥ | āvṛttayuḥ santi daśābdakānāṃ bhāgakramāttadṛvasāḥ prakalpyāḥ
TranslationsTwo-source verified
English

Note the exact position of the Sun in the zodiac at the time of birth. When the Sun in his next round arrives at the same position, it is considered as one solar year, which is also the year taken for the Ududasa system. By sub-dividing the same, days are also calculated.

Hindi

इस श्लोक में यह बताते हैं कि महादशा में किस प्रकार का वर्ष लेना है — ३६० दिन का चान्द्र वर्ष या नक्षत्र-वर्ष या सौर वर्ष। दक्षिण भारत में कई स्थलों में, विशेष कर केरल में, ३६० दिन का चान्द्र वर्ष लेते हैं, किन्तु उपर्युक्त श्लोक के अनुसार जन्म के समय सूर्य जिस राशि, अंश, कला, विकला पर था उसी राशि, अंश, कला, विकला पर जब लौट कर आवे तब एक वर्ष मानना और इसी वर्ष-मान से महादशा निकालना। इसी सौर वर्ष का बारहवाँ भाग मास और इस मास का तीसवाँ भाग दिन समझना चाहिये।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse