HomeLibraryPhaladeepikaCh.19Verse 19
Phaladeepika
Chapter 19 · daśāphala · दशाफल · Verse 19
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
शिशिरकरदशायां मन्त्रदेवद्विजोर्वी\-
पतिजनितविभूतिः स्त्रीधनक्षेत्रसिद्धिः ।
कुसुमवसनभूषागन्धनानारसाप्ति\-
भर्वति खलविरोधः स्वक्षयो वातरोगः
IAST Transliteration
śiśirakaradaśāyāṃ mantradevadvijorvī\- patijanitavibhūtiḥ strīdhanakṣetrasiddhiḥ | kusumavasanabhūṣāgandhanānārasāpti\- bharvati khalavirodhaḥ svakṣayo vātarogaḥ
TranslationsTwo-source verified
English

During the Moon's Dasa, the person concerned will get money through sacred prayers, Gods, Brahmins and royal favour. He will secure to himself woman, wealth and lands. He will further have a profusion of flowers, clothes, ornaments, perfumes and various valuable juicy objects of enjoyment. There will be misunderstandings with the wicked and loss of money and he will suffer from wind disease.

Hindi

चन्द्रमा की महादशा में मन्त्रों से, देवताओं से, ब्राह्मणों से तथा राजा से ऐश्वर्य प्राप्त होगा। मन्त्रों से ऐश्वर्य कैसे प्राप्त हो सकता है? या तो स्वयं मन्त्रों का अनुष्ठान करे जिससे धन-प्राप्ति हो या अनुष्ठान करने से दक्षिणा प्राप्त हो। चन्द्रमा की महादशा में स्त्री, धन और कृषि की भूमि प्राप्त होती है। पुष्प, वस्त्र, आभूषण, सुगन्धित पदार्थ तथा विविध प्रकार के रस प्राप्त हों। दुष्टों से विरोध हो, शरीर का या धन का क्षय हो और वातरोग हो। इस श्लोक में चन्द्रमा की महादशा के शुभाशुभ दोनों फल बताये हैं। यदि चन्द्रमा बलवान् होगा, शुभ स्थान में होगा, शुभ भवन का स्वामी होगा तो शुभ फल अधिक होगा; यदि चन्द्रमा दुर्बल है, दुःस्थान में है तो दुष्ट फल अधिक होगा।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse