HomeLibraryPhaladeepikaCh.19Verse 18
Phaladeepika
Chapter 19 · daśāphala · दशाफल · Verse 18
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
अथ तरणिदशायां क्रौर्यभूपालयुद्धै\-
र्धनमनलचतुष्पात्पीडनं नेत्रतापः ।
उदरदशनरोगः पुत्रदारार्तिरुच्चै\-
र्गुरुजनविरहः स्याद्भृत्यनाशोऽर्थहानिः
IAST Transliteration
atha taraṇidaśāyāṃ krauryabhūpālayuddhai\- rdhanamanalacatuṣpātpīḍanaṃ netratāpaḥ | udaradaśanarogaḥ putradārārtiruccai\- rgurujanavirahaḥ syādbhṛtyanāśo'rthahāniḥ
TranslationsTwo-source verified
English

When the Dasa of the Sun is in progress, the general effects to be noted will be money-making by cruel acts, through kings and fighting, trouble from fire and beasts, inflammation of the eyes, illness affecting the stomach and teeth, severe trouble to wife and children, separation from revered seniors and parents, destruction of servants and loss of property.

Hindi

जब सूर्य की दशा हो तो क्रूरता से, राजाओं से या युद्ध से धन-प्राप्ति हो। अग्नि से और चौपायों से पीड़ा हो। आँखों में ताप (जलन) हो। पेट के तथा दाँत के रोग हों। पुत्र और स्त्री को बीमारी हो या अन्य प्रकार का कष्ट हो। नौकरों का नाश हो, धन की हानि हो और गृहजन (पिता, चाचा आदि) का वियोग या विरह हो। इस श्लोक में सूर्य की दशा का अनिष्ट फल बताया गया है; यह तभी घटित होगा जब सूर्य बिगड़ा हुआ हो। प्रत्येक ग्रह सम्बन्धी कुछ विशेष बातें हैं — जब ग्रह बिगड़ा हुआ होता है तो जिन वस्तुओं का वह अधिष्ठाता है उनसे सम्बन्धी अनिष्ट फल दिखाता है और जब ग्रह सुधरा हुआ होता है तो अपने से सम्बन्धित वस्तुओं का लाभ कराता है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse