HomeLibraryPhaladeepikaCh.19Verse 17
Phaladeepika
Chapter 19 · daśāphala · दशाफल · Verse 17
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
केतोर्दशायामरिचोरभूपैः
पीडा च शस्त्रक्षतमुष्णरोगः ।
मिथ्यापवादः कुलदूषितत्वं
वह्नेर्भयं प्रोषणमात्मदेशात्
IAST Transliteration
ketordaśāyāmaricorabhūpaiḥ pīḍā ca śastrakṣatamuṣṇarogaḥ | mithyāpavādaḥ kuladūṣitatvaṃ vahnerbhayaṃ proṣaṇamātmadeśāt
TranslationsTwo-source verified
English

During Ketu's Dasa, the person concerned will have troubles from enemies, thieves, the sovereign, wounds from weapons, wounds, disease due to excessive heat, false calumny, a stigma to his family, danger from fire and absence from his own country.

Hindi

केतु की महादशा में शत्रुओं से, चोरों से, तथा राजा से पीड़ा हो। शस्त्र से आघात का डर हो और उष्णता के रोग हों। जिन रोगों में अधिक गर्मी मालूम होती है — यथा फोड़े, फुंसी, आत-शाक, मच्छर आदि — उन्हें उष्णता के रोग कहते हैं। केतु की महादशा में जातक के कुल को दोष लगे अर्थात् कोई बात ऐसी हो जिससे कुटुम्ब की बदनामी हो। अग्नि का भय हो, स्वयं को झूठा इलज़ाम लगे और अपना देश छोड़ना पड़े। इस प्रकार सूर्य आदि नौ ग्रहों की महादशा का फल बता चुकने पर अब पुनः नौ ग्रहों की दशा का फल बताते हैं।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse