HomeLibraryPhaladeepikaCh.6Verse 53
Phaladeepika
Chapter 6 · yogādhyāya · योगाध्याय · Verse 53
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
चञ्चच्चामरवाद्यघोषनिबिडामान्दोलिकां शाश्वती
लक्ष्मी प्राप्य महाजनैः कृतनतिः स्याद्धर्ममर्गे स्थितः ।
प्रीणात्येष पितॄन् सुरान्द्विजगणांस्तत्तत्प्रियैः पूजनैः
स्वाचारः स्वकुलोद्वहः सुहृदयः स्याद्भाग्ययोगोद्भवः
IAST Transliteration
cañcaccāmaravādyaghoṣanibiḍāmāndolikāṃ śāśvatī lakṣmī prāpya mahājanaiḥ kṛtanatiḥ syāddharmamarge sthitaḥ | prīṇātyeṣa pitṝn surāndvijagaṇāṃstattatpriyaiḥ pūjanaiḥ svācāraḥ svakulodvahaḥ suhṛdayaḥ syādbhāgyayogodbhavaḥ
TranslationsTwo-source verified
English

He who has his birth in the Bhagya Yoga will move in a palanquin (in the midst) full of sounds caused by musical instruments and with chowries waving to and fro. He will have everlasting wealth, will be saluted by eminent men, and will always pursue a righteous course of conduct. He will please his Pitres, Gods and the hosts of Brahmins by worshipping them in the most appropriate way possible, will follow the righteous conduct, make his family illustrious and will have a very good heart.

Hindi

यदि नवम भाव में शुभ ग्रह बैठे हों, नवम भाव को शुभ ग्रह देखते हों, नवम भाव का स्वामी सूर्य की किरणों के सान्निध्य से अस्तंगत न होकर अपनी राशि या अपनी उच्चराशि में स्थित होता हुआ उत्तम स्थान में बलवान बैठा हो तो 'भाग्य' योग होता है। ऐसा व्यक्ति जब पालकी में जाता है तो उसके दोनों ओर चँवर रहते हैं और उसके साथ-साथ आगे-पीछे बाजे बजते हुए चलते हैं। प्राचीन समय में इस प्रकार की सवारी प्राप्त होना — चँवर, पालकी और बाजों के साथ — परम ऐश्वर्य समझा जाता था। ऐसे आदमी को सर्वदा रहने वाली लक्ष्मी प्राप्त होती है अर्थात् सर्वदा पूर्ण धनी रहता है। बड़े-बड़े आदमी ऐसे व्यक्ति को नमस्कार करते हैं। यह अपने माता-पिता का, पितरों, ब्राह्मणों, और देवताओं का पूजन कर सर्वदा उनको प्रसन्न रखता है। भाग्य योग में उत्पन्न व्यक्ति अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाने वाला, आचारनिष्ठ, सहृदय होता है। नवम में शुभ ग्रह होने से शुभ हृदय वाला और पाप ग्रह होने से कुटिल-वृत्ति वाला मनुष्य होता है। नवम पर शुभाशुभ दृष्टि का भी यही अर्थ समझना चाहिये।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse