HomeLibraryPhaladeepikaCh.6Verse 46
Phaladeepika
Chapter 6 · yogādhyāya · योगाध्याय · Verse 46
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
सान्नपान्नविभवोऽखिलविद्या पुष्कलोधिककुटुम्बविभूतिः ।
हेमरत्नधनधान्यसंरिद्धो राजराज इव राजति धेनौ
IAST Transliteration
sānnapānnavibhavo'khilavidyā puṣkalodhikakuṭumbavibhūtiḥ | hemaratnadhanadhānyasaṃriddho rājarāja iva rājati dhenau
TranslationsTwo-source verified
English

The person born in the Dhenu Yoga will command good food, drink, etc. He will be wealthy. He will have a very good education all round. He will be blessed with a large family. He will have in plenty gold, gems, wealth, corn, etc., and he will shine like God Kubera.

Hindi

यदि दूसरे घर में शुभ ग्रह हों या दूसरे घर को शुभ ग्रह देखते हों और दूसरे घर का मालिक उदित होकर स्वराशि या उच्चराशि में स्थित होता हुआ सुस्थान में बैठा हो तो धेनु योग होता है। ऐसा व्यक्ति सुवर्ण, धन, धान्य और रत्न से समृद्ध, राजराज के समान होता है। 'राजराज' के दो अर्थ हैं — राजाओं का राजा और कुबेर। भावार्थ यह है कि ऐसा व्यक्ति धनी होता है। दूसरे घर से विद्या, कुटुम्ब, भोजन, पान (पीने की वस्तु) आदि का भी विचार किया जाता है, और दूसरा स्थान तथा दूसरे स्थान के स्वामी के बलवान होने से ऐसे व्यक्ति को उत्तम भोजन, पेय पदार्थ, विद्या, बड़े कुटुम्ब का सुख आदि प्राप्त होंगे। दक्षिण भारत में दूसरे घर से भी विद्या का विचार किया जाता है। वास्तव में दूसरा घर मुख, जिह्वा या वाणी का है। वाणी और विद्या में बहुत समानता है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse