The person born in the Kesari Yoga will destroy, like a lion, all his enemies. He will speak loftily or nobly in an assembly. He will be passionate and emotional in his behaviour. He will be long-lived, highly renowned and exceedingly intelligent. He will conquer everything by his own valour.
अब केसरी योग का फल बताते हैं। जो व्यक्ति केसरी योग में उत्पन्न होता है वह केसरी (शेर) की तरह अपने शत्रुवर्गों को नष्ट कर देता है। ऐसा व्यक्ति सभाओं में प्रौढ़ (जिसका वाणी पर आधिपत्य हो, किसी विषय पर गम्भीरतापूर्वक और अधिकार से बोलना प्रौढ़ भाषण कहलाता है) भाषण करने वाला, राजसवृत्ति (रजोगुणप्रधान कार्य, शान, शौकत आदि) का होता है। ऐसा व्यक्ति दीर्घायु हो, बहुत तीव्र बुद्धि वाला हो, महान् यश प्राप्त करे और अपने स्वाभाविक तेज से ही औरों को जीत ले।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.