HomeLibraryPhaladeepikaCh.6Verse 14
Phaladeepika
Chapter 6 · yogādhyāya · योगाध्याय · Verse 14
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
ओजेष्वर्केन्दुलग्नान्यजनि दिवि पुमंश्चेन्महाभाग्ययोगः
स्त्रीणान्तद्व्यत्ययेस्याच्छशिनि सुरगुरोः केन्द्रगे केसरीति ।
जीवन्त्याष्टरिसंस्थे शशिनि तु शकटः केन्द्रगे नास्ति लग्ना\-
च्चन्द्रे केन्द्रादिगेऽर्कादधमसमवरिष्ठाख्ययोगाः प्रसिद्धः
IAST Transliteration
ojeṣvarkendulagnānyajani divi pumaṃścenmahābhāgyayogaḥ strīṇāntadvyatyayesyācchaśini suraguroḥ kendrage kesarīti | jīvantyāṣṭarisaṃsthe śaśini tu śakaṭaḥ kendrage nāsti lagnā\- ccandre kendrādige'rkādadhamasamavariṣṭhākhyayogāḥ prasiddhaḥ
TranslationsTwo-source verified
English

If, at a day-birth in the case of a male, the Sun, the Moon and the Lagna are in odd signs, the Mahabhagya Yoga is formed. The same Yoga in the case of females will arise when the birth is at night and the Sun, the Moon and the Lagna are posited in even signs. The Moon in a Kendra position to Jupiter brings on Kesari Yoga. The Moon in the 12th, 8th or 6th house from Jupiter causes Sakata. But if the Moon be in a Kendra house from the Lagna, there is no Sakata. The Adhama, Sama and Varishtha Yogas are formed when the Moon occupies respectively a Kendra, a Panaphara and an Apoklima house counted from the Sun.

Hindi

(क) यदि पुरुष की कुण्डली हो और निम्नलिखित चारों योग उस कुण्डली में हों तो महाभाग्य योग होता है — (१) दिन में जन्म हो अर्थात् सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के पहले। (२) लग्न ऊनी — विषम राशि का हो। (३) सूर्य विषम राशि का हो। (४) चन्द्रमा भी विषम राशि में हो। स्मरण रहे पुरुष की कुण्डली में चारों योग होंगे तभी महाभाग्य होगा। यदि एक भी बात की कमी हुई तो योग नहीं होगा। अब यह बताते हैं कि स्त्री की कुण्डली में महाभाग्य योग के लिये क्या-क्या बातें ज़रूरी हैं — (१) रात्रि में जन्म हो अर्थात् सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय के पहले। (२) सम लग्न हो। (३) सम राशि में चन्द्रमा हो। (४) सम राशि में सूर्य हो। इन चारों बातों का रहना आवश्यक है, तभी कन्या की कुण्डली महाभाग्य योग वाली कहलावेगी। (ख) अब दूसरे योग बताते हैं — चाहे स्त्री की कुण्डली हो चाहे पुरुष की कुण्डली, निम्नलिखित योग दोनों में एक ही प्रकार से लागू होंगे। यदि चन्द्रमा बृहस्पति से केन्द्र में हो तो इसको केसरी योग कहते हैं। बहुत से ज्योतिष ग्रन्थों में इस योग का नाम गज-केसरी योग भी है। (ग) यदि चन्द्रमा से छठे, आठवें या बारहवें स्थान में बृहस्पति हो तो शकट योग होता है, किन्तु यदि चन्द्रमा लग्न से केन्द्र में हो तो शकट योग नहीं होता। (घ) यदि सूर्य से केन्द्र में चन्द्रमा हो तो अधम योग होता है। (ङ) यदि सूर्य से पणफर स्थान में चन्द्रमा हो तो सम योग होता है। (च) यदि सूर्य से तृतीय, षष्ठ, नवम या द्वादश स्थान में चन्द्रमा हो तो वरिष्ठ योग होता है। अब आगे के श्लोकों में उपर्युक्त छहों योगों का पृथक्-पृथक् फल बताते हैं।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse