If Mars occupy the Lagna at a person's birth, he will have an injured limb; he will be short-lived and will be very cruel and adventurous. If Mars be in the 2nd house, the person concerned will be adverse or ugly-faced, devoid of learning and wealth and will be dependent on bad people. If Mars occupy the 3rd house, the person born will be of good qualities, possess wealth, will be brave, unassailable, happy and will have no brothers. If at a birth Mars should occupy the 4th house, the person concerned will be without friends, mother, lands, happiness, house and vehicles.
अब मंगल का द्वादश-भाव-फल बताते हैं। यदि लग्न में मंगल हो तो अति क्रूर और अति साहसी हो; किन्तु ऐसा व्यक्ति अल्पायु होता है और उसके शरीर में चोट लगती है। यदि द्वितीय भाव में मंगल हो तो या तो चेहरा अच्छा न हो या बोलने में प्रवीण न हो; विद्या-हीन, धन-हीन हो और कुजन (कुत्सित) आदमियों की नौकरी में रहे। तृतीय में मंगल हो तो गुणवान्, धनवान्, सुखी और शूर हो; ऐसे आदमी को दूसरा न दबा सके, किन्तु तृतीय में मंगल वाले को छोटे भाइयों का सुख नहीं होता। यदि चतुर्थ में मंगल हो तो मनुष्य मातृ-हीन, मित्र-हीन, सुख-हीन, वाहन-हीन और भूमि-हीन हो। कहने का तात्पर्य यह है कि चतुर्थ भाव से जिन-जिन बातों का विचार किया जाता है उन सबके सुख में कमी करे।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.