HomeLibraryPhaladeepikaCh.8Verse 25
Phaladeepika
Chapter 8 · bhāvāśraya phala · भावाश्रय फल · Verse 25
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
लग्नेऽहावचिरायुरर्थबलावानूर्ध्वङ्गरोगान्वित\-
श्छन्नोक्तिर्मुखरुग्घृणी नृपधनी वित्ते सरोषः सुखी ।
मानी भ्रातृविरोधको दृढमतिः शौर्ये चिरायुर्धनी
मूर्खो वेश्मनि दुःखकृत्ससुहृदल्पायुः कदाचित्सुखी
IAST Transliteration
lagne'hāvacirāyurarthabalāvānūrdhvaṅgarogānvita\- śchannoktirmukharugghṛṇī nṛpadhanī vitte saroṣaḥ sukhī | mānī bhrātṛvirodhako dṛḍhamatiḥ śaurye cirāyurdhanī mūrkho veśmani duḥkhakṛtsasuhṛdalpāyuḥ kadācitsukhī
TranslationsTwo-source verified
English

If at a birth Rahu occupy the Lagna, the person concerned will have a short life, possess wealth and strength, and will suffer from diseases in the higher limbs of his body (head, face, etc.). The person who has at his birth Rahu in the 2nd house will be dubious or insincere in his speech, will suffer from disease in the mouth or face, will be tender-hearted, will get wealth through his sovereign, will be wrathful and happy. Rahu in the 3rd house makes the person born proud, hostile to his brothers, strong-willed, long-lived and wealthy. If Rahu should occupy the 4th house, the person born will be a fool, will cause sorrow, will have friends, will be short-lived and happy at some time or other.

Hindi

यदि लग्न में राहु हो तो अचिरायु (थोड़ी आयु वाला), धनी, बलवान् होता है, किन्तु इसके शरीर के ऊपर के हिस्से में कोई रोग हो। यदि द्वितीय स्थान में राहु हो तो वह छन्नोक्ति होगा — अर्थात् गुप्त बात बोलने वाला या दो अर्थ की बात बोलने वाला हो। ज्योतिष में राहु को चोर माना गया है और द्वितीय स्थान वाणी का स्थान है, इस कारण जिसके द्वितीय में राहु होगा वह कपट की वाणी बोलेगा। द्वितीय में राहु होने से मुख-रोग भी होता है; ऐसा व्यक्ति क्रोधी, राजा के धन से धनी और सुखी होता है। मूल श्लोक में 'घृणी' शब्द आया है; घृणी शब्द के कई अर्थ हैं — सुब्रह्मण्य शास्त्री ने इसका अर्थ दयालु किया है, किन्तु हमारे विचार से इसका अर्थ होना चाहिए — जिससे 'घृणा' हो। कारण यह कि 'मुख के रोगी' के साथ-साथ इसका प्रयोग किया गया है। यदि राहु तृतीय में हो तो जातक मानी, भाइयों का विरोधी, धनी, दीर्घायु और दृढ़-बुद्धि वाला होता है। यदि चतुर्थ में राहु हो तो जातक मूर्ख, दुःख देने वाला, किन्तु मित्रों सहित होता है; ऐसा व्यक्ति अल्पायु होता है और कभी ही सुखी होता है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse