If at a person's birth Mercury occupy the Lagna, he will be long-lived, speaking sweetly and cleverly. He will be sharp-witted, and learned in all Sastras. If Mercury be in the 2nd house, the person born will acquire wealth by his own talents, will be a poet, sincere and attractive in his speech, and will eat sumptuous food. If Mercury should occupy the 3rd house at a birth, the person concerned will be brave, of medium life, and have good brothers; he will suffer fatigue and be dejected. Mercury occupying the 4th house at a birth makes the person concerned learned, witty in speech, happy and possessed of friends, lands, corn, wealth and enjoyment.
अब बुध का द्वादश-भाव-फल बताते हैं। यदि लग्न में बुध हो तो ऐसा व्यक्ति सब शास्त्रों में विद्वान्, मधुर और चतुर वाणी बोलने वाला और दीर्घायु होता है। यदि द्वितीय में बुध हो तो अपनी बुद्धि से धनोपार्जन करता है। कवि (बुद्धिमान् या कविता करने वाला) होता है और उसकी वाणी निर्मल होती है, और उसे भोजन में मिष्टान्न प्राप्त होते रहते हैं। यदि तृतीय में बुध हो तो मनुष्य शूरवीर हो किन्तु मध्यायु हो। उसके अच्छे भाई-बहिन हों परन्तु ऐसे व्यक्ति को श्रम बहुत करना पड़ता है और दैन्य-युक्त होता है। यदि चतुर्थ में बुध हो तो मनुष्य विद्वान्, चाटु-वाक्य कहने वाला (जो वचन दूसरों को प्रसन्न करें उन्हें चाटु-वाक्य कहते हैं) होता है; उसे मित्र, क्षेत्र, धान्य, धन आदि का भोग भी प्राप्त होता है और सुखी होता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.