HomeLibraryPhaladeepikaCh.15Verse 2
Phaladeepika
Chapter 15 · bhāvacintā · भावचिन्ता · Verse 2
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
तत्तद्भावात् त्रिकोणे स्वसुखमदनभे चास्पदे सौम्ययुक्ते
पापानां दृष्टिहीने भवनपसहिते पापखेटैरयुक्ते
भावानां पुष्टिमाहुः सकलशुभकरीमन्यथा चेत्प्रणाशम् ।
मिश्रं मिश्रैर्ग्रहेन्द्रैः सकलमपि तथा मुर्तिभावादिकानाम्
IAST Transliteration
tattadbhāvāt trikoṇe svasukhamadanabhe cāspade saumyayukte pāpānāṃ dṛṣṭihīne bhavanapasahite pāpakheṭairayukte bhāvānāṃ puṣṭimāhuḥ sakalaśubhakarīmanyathā cetpraṇāśam | miśraṃ miśrairgrahendraiḥ sakalamapi tathā murtibhāvādikānām
TranslationsTwo-source verified
English

Astrologers pronounce the strength of a Bhava such as the Lagna to be ample and the Bhava thoroughly beneficent, when a Trikona, the 2nd, the 4th, the 7th and the 10th places therefrom are occupied by auspicious planets or the (lord of the Bhava) and are unoccupied and unaspected by malefic planets. A Bhava suffers decay when the positions referred to above are differently occupied and aspected. The effect of a Bhava will be mixed when positions noted above are occupied or aspected by benefic and malefic planets promiscuously.

Hindi

जिस भाव का विचार करना हो, उस भाव को थोड़ी देर के लिए लग्न मान लीजिए और फिर विचार कीजिए कि उस विचारणीय भाव से प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ, पंचम, सप्तम, नवम और दशम में उस विचारणीय भाव का स्वामी और शुभग्रह हैं या नहीं। यदि इन स्थानों में शुभग्रह हैं तो उस भाव की समृद्धि होगी। यह भी देखना चाहिए कि विचारणीय भाव से १, २, ४, ५, ७, ९, १० पर पापग्रहों की दृष्टि तो नहीं है या पापग्रह बैठे तो नहीं हैं। यदि इन निर्दिष्ट स्थानों में केवल शुभग्रह बैठे होंगे और विचारणीय भाव का स्वामी बैठा होगा तो पूर्ण शुभ फल; यदि इन स्थानों में पापग्रह बैठे होंगे तो पूर्ण अशुभ फल। यदि कुछ शुभग्रह, कुछ पापग्रह मिले-जुले बैठे होंगे तो मिला-जुला फल होगा — कुछ अच्छा, कुछ खराब। प्रत्येक भाव का विचार करने के लिए उससे भिन्न-भिन्न स्थानों पर शुभ या पाप कैसे ग्रह बैठे हैं इसका विचार कर अन्तिम परिणाम पर पहुँचना चाहिए।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse