HomeLibraryPhaladeepikaCh.15Verse 11
Phaladeepika
Chapter 15 · bhāvacintā · भावचिन्ता · Verse 11
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
द्विस्थानाधिपतित्वमस्ति यदि चेन्मुख्यं त्रिकोणर्क्षजं
तस्यार्द्धं स्वगृहेऽथ पूर्वमुभयोर्यत्तदृषादौ वदेत् ।
पश्चद्भावमिहापरार्द्धसमये युग्मे गृहे युग्मजं
त्वोजस्थे सति चौजभावजफलं शंसन्ति केचिज्जनाः
IAST Transliteration
dvisthānādhipatitvamasti yadi cenmukhyaṃ trikoṇarkṣajaṃ tasyārddhaṃ svagṛhe'tha pūrvamubhayoryattadṛṣādau vadet | paścadbhāvamihāparārddhasamaye yugme gṛhe yugmajaṃ tvojasthe sati caujabhāvajaphalaṃ śaṃsanti kecijjanāḥ
TranslationsTwo-source verified
English

In the case of a planet owning two houses, that house which happens to be the Moolatrikona one will predominate and its effects alone will be felt in full while the effects of his own house will be half. The effects of both the Bhavas will come to pass in the Dasa of the planet, the first half of the Dasa-period being monopolised by the effects of the Bhava that comes first in order. This is the opinion of some. There are others who hold that a planet posited in an odd house will have the effect of that house felt first while the one that occupies an even house will have its effect in the first half of the Dasa.

Hindi

यदि कोई ग्रह दो घरों का मालिक है तो वह अधिक फल उस घर का दिखायेगा जो उसकी मूल त्रिकोण राशि है। किस ग्रह की कौन-सी मूल त्रिकोण राशि है यह पहले बताया जा चुका है (देखिये पृष्ठ २१)। उदाहरण के लिये सिंह लग्न की कुण्डली में बृहस्पति ५वें और ८वें घर का मालिक है। पंचम घर शुभ है, अष्टम घर अशुभ है; ऐसी स्थिति में बृहस्पति की मूल-त्रिकोण राशि पंचम में होने से मुख्य फल पंचमेश होने का करेगा और अष्टमेश होने का फल उसका आधा करेगा। अर्थात् यदि पंचमेश होने का १६ आने शुभ फल तो अष्टमेश होने का ८ आने अशुभ फल। ऐसे ग्रह की दशा में दोनों भावों के स्वामी होने का शुभ या अशुभ फल होगा। अर्थात् प्रस्तुत उदाहरण में बृहस्पति पंचमेश और अष्टमेश दोनों स्वामित्व का फल दिखावेगा। यहाँ यह भी निर्णय करते हैं कि पहले किस राशि के स्वामित्व का फल दिखावेगा। इसके उत्तर में कहते हैं कि लग्न से गिनने पर जो राशि पहले आवे उस राशि के स्वामित्व का प्रभाव पहले होगा और जो राशि बाद में होगी उसका प्रभाव बाद में होगा। परन्तु मन्त्रेश्वर महाराज स्वयं लिखते हैं कि कुछ अन्य विद्वानों का मत है कि यदि विचारणीय ग्रह ऊनी (विषम) राशि में बैठा है तो उसकी दो राशियों में जो ऊनी राशि है उसका फल पहले दिखावेगा और अपनी दूसरी राशि का फल बाद में। किन्तु यदि ग्रह किसी सम राशि में बैठा है तो उसकी दो राशियों में जो समराशि है उसके स्वामित्व का फल पहले दिखावेगा और ऊनी राशि का फल बाद में दिखावेगा।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse