If a birth occurs in any of the evil Yogas Dinamrityu, Dinaroga or Vishaghatikala, the child will die very soon. If there be a birth when the Moon is in the asterisms Pushya, Purvashadha, and Chitra, the death of the father, the mother, the child or the maternal uncle respectively should be predicted according as the Moon is stationed in the 1st, 2nd, 3rd or 4th quarter of any of these stars at the time. If a birth occurs when the Moon is in Moola and if the Lagna should also have no connection with any of the benefic planets either by occupation or by aspect, the destruction respectively of the father, the mother or of the family itself should be expected according as the Moon is in the 1st, 2nd or the 3rd quarter. But if the birth be when the Moon is in the 4th quarter of Moola, there will be prosperity and wealth. In the case of Aslesha, the result will be reverse.
यदि जन्म 'दिनमृत्यु', 'दिनरोग' या 'विषघटी काल' में हो तो बच्चा बहुत शीघ्र मर जावेगा। दिनमृत्यु — धनिष्ठा और हस्त का प्रथम चरण; विशाखा और आर्द्रा का द्वितीय चरण; उत्तराभाद्रपद और आश्लेषा का तृतीय चरण तथा भरणी और मूल का चतुर्थ चरण हो और दिन का समय हो तो दिनमृत्यु योग होता है। यदि रात्रि में जन्म हो तो दोष नहीं होता। दिनरोग — आश्लेषा और उत्तराभाद्रपद का प्रथम चरण, भरणी और मूल का द्वितीय चरण; उत्तरा फाल्गुनी और श्रवण का तृतीय चरण, तथा स्वाती और मृगशिर का चतुर्थ चरण यदि दिन के समय हो तो 'दिनरोग' कहलाता है। यदि रात्रि में जन्म हो तो दोष नहीं होता। विषघटी — प्रत्येक नक्षत्र में चार घड़ी का समय विषघटी काल होता है। यह नीचे दिया जाता है। अश्विनी ५०-५४; भरणी २४-२८; कृत्तिका ३०-३४; रोहिणी ४०-४४; मृगशिर १४-१८; आर्द्रा २१-२५; पुनर्वसु ३०-३४; पुष्य २०-२४; आश्लेषा ३२-३६; मघा ३०-३४; पूर्वाफाल्गुनी २०-२४; उत्तरा फाल्गुनी १८-२२; हस्त २१-२५; चित्रा २०-२४; स्वाती १४-१८; विशाखा १४-१८; अनुराधा १०-१४; ज्येष्ठा १४-१८; मूल ५६-६०; पूर्वाषाढ़ २४-२८; उत्तराषाढ़ २०-२४; श्रवण १०-१४; धनिष्ठा १०-१४; शतभिषा १८-२२; पूर्वाभाद्र १६-२०; उत्तराभाद्र २४-२८; रेवती ३०-३४। अश्विनी नक्षत्र के ५० घड़ी बीत जाने पर ४ घड़ी काल — अर्थात् ५४वीं घड़ी समाप्त होने तक विषघटी काल समझा जाता है। इसी प्रकार सर्वत्र समझना चाहिये। यदि पुष्य, पूर्वाषाढ़ और चित्रा के प्रथम चरण में जन्म हो तो बालक के पिता की मृत्यु हो; यदि द्वितीय चरण में जन्म हो तो माता की; यदि तृतीय चरण में हो तो बच्चे की स्वयं की और यदि चतुर्थ में हो तो जातक के मामा की मृत्यु हो। यदि लग्न का शुभ-ग्रहों से सम्बन्ध न हो और मूल या आश्लेषा नक्षत्र में जन्म हो तो निम्नलिखित फल होता है: मूल प्रथम चरण आश्लेषा चतुर्थ चरण पिता की मृत्यु मूल द्वितीय चरण आश्लेषा तृतीय चरण माता की मृत्यु मूल तृतीय चरण आश्लेषा द्वितीय चरण वंश नाश मूल चतुर्थ चरण आश्लेषा प्रथम चरण लक्ष्मी और समृद्धि
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.