In the case of an Alpayur-yoga, the person meets with his death when Saturn during his transit reaches in his first cycle the particular portion of the zodiac signified by the sum-total of the figures (representing the position at nativity) of Saturn, Jupiter, the Sun and the Moon. If the native is found to be of medium life, the event will come off in the 2nd cycle. It will happen in the 3rd, if the native is pronounced to be a long-lived one. A clever astrologer will predict the event after also satisfying that the Dasa and Bhukti at the time is untoward.
नीचे लिखे चारों ग्रहों की राशि, अंश, कला, विकला जोड़ लीजिये: सूर्य, चन्द्र, बृहस्पति तथा शनि। उदाहरण के लिये जिसकी जन्मकुण्डली का विचार कर रहे हैं उसके यह चारों ग्रह स्पष्ट जोड़: सूर्य ७—२६ चन्द्र ११—२० गुरु ६—१४ शनि ०—७ योग २६—७ या २—७ अर्थात् मिथुन के सात अंश। यदि इस जातक की अल्पायु है तो गोचरवश जब शनि प्रथम बार मिथुन राशि के सात अंश पर आवेगा तब इसकी मृत्यु होगी। यदि मध्यायु है तो जब शनि द्वितीय बार मिथुन के सात अंश पर आवेगा तब मृत्यु होगी और यदि दीर्घायु है तो शनि जब गोचरवश तृतीय बार मिथुन के ७ अंश पर आवेगा तब मृत्यु होगी। यह विचार करते समय दशा और अन्तर्दशा का भी विचार कर लेना चाहिए।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.