HomeLibraryPhaladeepikaCh.13Verse 16
Phaladeepika
Chapter 13 · āyurbhāva · आयुर्भाव · Verse 16
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
लग्नाधिपो लग्ननवंशनायको
जन्मेश्वरो जन्मनवांशनायकः ।
स्वस्वाष्टमेशाद्यदि चेद्बलान्विता
दीर्घयुषः स्युविपरीतमन्यथ
IAST Transliteration
lagnādhipo lagnanavaṃśanāyako janmeśvaro janmanavāṃśanāyakaḥ | svasvāṣṭameśādyadi cedbalānvitā dīrghayuṣaḥ syuviparītamanyatha
TranslationsTwo-source verified
English

If the lord of the Lagna Rasi and the lord of the Lagna Navamsa be stronger than the lords of the 8th house reckoned from each, the native will be long-lived. The same remark holds good with respect to the lord of the Rasi occupied by the Moon or the lord of the Moon's Navamsa. If otherwise, the reverse will be the result.

Hindi

यदि लग्न का स्वामी अपने अष्टमेश से अधिक बली हो, यदि लग्न नवांश का स्वामी अपने अष्टमेश से अधिक बली हो, यदि जन्म राशि का स्वामी अपने अष्टमेश से अधिक बली हो और चन्द्रमा जिस नवांश में है उसका स्वामी अपने अष्टमेश से अधिक बली हो तो दीर्घायु होती है किन्तु यदि लग्नेश आदि अपने-अपने अष्टमेश की अपेक्षा दुर्बल हों तो अल्पायु होती है। ऊपर जो विचार दिया गया है उसमें लग्न कुण्डली के साथ-साथ नवांश कुण्डली की भी आवश्यकता पड़ेगी। निम्नलिखित चारों का अपने-अपने अष्टमेशों से बलवान होना आवश्यक है: (१) लग्न का स्वामी (२) लग्न नवांश का स्वामी (३) चन्द्र राशि का स्वामी (४) चन्द्र नवांश का स्वामी — तभी दीर्घायु होगी।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse