When the lord of the Lagna or of the sign occupied by the Moon at birth is weak and badly placed (i.e., in the 6th, 8th or 12th house), the child will die within as many years as are represented by the said sign (when counted from Mesha). If the planet owning the Lagna-decanate or the decanate occupied by the Moon be weak and badly placed, the period of exit of the child will be as many months as are represented by the sign owning the decanate in question. The period of life will be so many days from birth as are signified by the Rasi owning the Navamsa Lagna or Chandra Navamsa when the planet owning this is weak and similarly badly-placed. After a careful examination as to which among the two or three possibilities predominates and what malefics are posited in the 5th and the 8th houses, one ought to divine about the ills of the child.
(१) यदि लग्नेश या चन्द्रराशि का स्वामी दुर्बल होकर दुःस्थान में हो तो जिस राशि में ऐसा लग्नेश या चन्द्र राशीश पड़ा है उस राशि की संख्या के समान वर्ष तक जीता है। मेष की १, वृष की २, मिथुन की ३ इस प्रकार संख्या गिननी चाहिये। (२) यदि लग्न द्रेष्काण का स्वामी या चन्द्र द्रेष्काण का स्वामी दुर्बल होकर दुःस्थान में पड़ा हो तो जिस राशि में पड़ा है उस राशि की संख्या के समान महीने तक बालक जीवेगा। (३) यदि लग्न नवांश का स्वामी या चन्द्र नवांश का स्वामी दुर्बल होकर दुःस्थान में पड़ा हो तो लग्न नवांश राशि या चन्द्र नवांश राशि की जो संख्या है उतने दिन तक बालक जीता है। उपर्युक्त तीनों योगों में कौन सबसे प्रबल है यह विचार कर और यह देख कर कि लग्न से पाँचवें और आठवें कौन-कौन पाप-ग्रह बैठे हुए हैं, बालक की आयु का विचार करना चाहिये।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.