In the favourable positions mentioned in the previous Sloka, the Rasi occupied by the Moon should represent some one of the 12 Bhavas — Lagna, wealth, etc. — at the time of birth. The Moon in one of these favourable positions promotes prosperity in respect of the Bhava represented by the Rasi occupied. In the unfavourable positions, the Bhava represented by the Rasi (occupied by the Moon) suffers damage.
ऊपर के श्लोक में यह बताया गया है कि चन्द्रमा किन-किन स्थानों पर शुभ होता है — अन्य स्थानों पर अशुभ समझना चाहिये। शुभ स्थान जिस भाव में पड़े, वह यदि लग्न, धन, लाभ आदि में हो तो उसकी वृद्धि होगी। उपर्युक्त प्रकार से चन्द्रमा जिस भाव में अशुभ हो वह अशुभ स्थान जन्म-कुण्डली के जिस भाव में पड़े उस भाव की हानि होगी। मान लीजिये मेष लग्न है और दशानाथ बृहस्पति है जो धनु राशि में बैठा है, तो बृहस्पति की उच्च राशि कर्क है इस कारण कर्क का चन्द्रमा शुभ होगा। ६१वें श्लोक में जो शुभ स्थान गिनाये हैं उनमें मकर नहीं है, इस कारण मकर अशुभ स्थान हुआ। इसलिये कर्क राशि अर्थात् लग्न से चौथे भाव को चन्द्रमा बढ़ावेगा और मकर राशि अर्थात् लग्न से दशम भाव को चन्द्रमा कष्ट पहुँचावेगा।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.