When a planet even if eclipsed or posited in its depression or inimical house occupies an auspicious sign or Amsa, it should be pronounced as of mixed effect (Miśra-phala) and is capable of giving good effect in the latter half of the Dasa.
चाहे कोई ग्रह नीच राशि, शत्रु राशि में ही क्यों न हो — चाहे कोई ग्रह अस्त ही क्यों न हो — यदि वह उत्तम भाव और उत्तम नवांश में हो तो उसकी दशा को 'मिश्रफला' अर्थात् मिला-जुला फल देने वाली कहेंगे। वराहमिहिर के मत से उस ग्रह की दशा को 'मिश्रफला' कहते हैं जो ग्रह अपनी उत्तम राशि में हो (उच्च राशि या अपनी राशि में हो) किन्तु नीच नवांश या शत्रु नवांश में हो — तो उस ग्रह की दशा मिली-जुली होती है: कभी आरोग्य, कभी धन, कभी व्याधि, कभी दरिद्रता। मन्त्रेश्वर महाराज के मत से 'मिश्रफला' का शुभ प्रभाव दशा के उत्तरार्ध में होता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.