Mercury (if he should happen to own Kendra houses) is less powerful (than Jupiter and Venus in doing evil). The Moon in such a condition comes next to Mercury. Malefics when they happen to own Kendras will become more and more auspicious in their effects.
जैसे गुरु और शुक्र का केन्द्रेश होना और मारक स्थान में बैठना दोषयुक्त माना गया है, वैसे ही बुध और चन्द्रमा को भी समझना चाहिये — अर्थात् बुध यदि केन्द्र का स्वामी हो तो शुभ नहीं होता, और यदि केन्द्र का स्वामी होकर मारक स्थान में बैठा हो तो और भी खराब समझना चाहिये। इसी प्रकार चन्द्रमा का केन्द्रेश होना अच्छा नहीं, और यदि चन्द्रमा केन्द्रेश होकर मारक स्थान में बैठ जाये तो और भी खराब है। किन्तु यदि पाप-ग्रह केन्द्र के स्वामी हों तो वह शुभ-फल देने वाले होते हैं। सूर्य यदि केन्द्रेश हो तो उत्तम फल देगा; मंगल यदि केन्द्रेश हो तो और भी उत्तम फल देगा; और यदि शनि केन्द्रेश हो तो और भी अच्छा।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.