The lord of a Trikona house (5th and 9th) posited in a Kendra or the lord of a Kendra in a Trikona house will prove auspicious to the native. These two planets during their Bhuktis in each other's Dasas will help each the other and thus co-operate to make the period auspicious.
केन्द्र, त्रिकोण आदि के स्वामियों के शुभ या अशुभ फल देने का विचार ओझा-कृत 'सुगम ज्योतिष-प्रवेशिका' में विस्तृत रूप से दिया गया है — इसके लिये उसी ग्रन्थ को देखिये। इसी प्रकार तृतीयेश, षष्ठेश, एकादशेश पापी हैं या नहीं इसका भी पूर्ण विवरण उसी पुस्तक में देखिये। (क) कोण का स्वामी यदि केन्द्र में हो या (ख) केन्द्र का स्वामी त्रिकोण में हो — ये दोनों ही योग देने वाले होते हैं। यदि इनमें से एक की दशा हो और दूसरे की अन्तर्दशा हो तो उस समय शुभ-फल होता है। इस प्रकार यह दोनों एक-दूसरे को योग प्रदान करते हैं और उपकार करते हैं।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.