Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
न दिशेयुर्ग्रहाः सर्वे स्वदशासु स्वभुक्तिषु ।
भवाशुभफलं नॄणामात्मभावानुरूपतः
IAST Transliteration
na diśeyurgrahāḥ sarve svadaśāsu svabhuktiṣu |
bhavāśubhaphalaṃ nṝṇāmātmabhāvānurūpataḥ
TranslationsTwo-source verified
English
All planets do not produce good or bad effects to the native befitting the Bhavas they own, during the ripening of their own Bhuktis in their respective Dasas.
Hindi
ऊपर श्लोक ४१ में कहा गया है कि 'तत्तद्दशायां फलम्' — अपनी-अपनी दशा में फल देते हैं, तो क्या जिस ग्रह की महादशा होती है वह अपनी महादशा में अपनी अन्तर्दशा में ही पूर्ण फल प्रदान कर देता है? नहीं। वही इस श्लोक में बताया है कि सूर्य आदि सब ग्रह अपनी महादशा और उसमें अपनी ही अन्तर्दशा में — अपने-अपने भावों के अनुसार — मनुष्यों को शुभाशुभ फल प्रदान नहीं करते हैं। तब कब करते हैं? यह आगे के श्लोक में बताया गया है।
Have a question about this verse?
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.