Rahu will give effects — good or bad as the case may be — according to the nature of the planet he associates with. That planet though good and auspicious by himself will, on account of his association with Rahu, specially cause evil at the concluding portion of his Dasa.
राहु जिस ग्रह के साथ बैठता है उसके गुण-दोष ग्रहण करके उसी ग्रह का सा प्रभाव दिखाता है। उदाहरण-कुण्डली में राहु शुक्र के साथ है, इसलिये शुक्र के जो भी गुण या दोष हैं वह राहु भी करेगा। यह श्लोक के प्रथम दो चरणों में कहा गया है। आगे चलकर कहते हैं कि जो ग्रह राहु के साथ बैठता है वह ग्रह चाहे शुभ हो किन्तु कष्टकारक होता है — खासकर अपनी दशा के अन्त के समय में। उदाहरण-कुण्डली में शुक्र राहु के साथ है इसलिये शुभ होने पर भी शुक्र कष्टकारक होगा। कहने का तात्पर्य यह है कि राहु सर्प है — यह अपना विष अपने साथ में रहने वाले ग्रह को दे देता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.