In the case of a planet whose Bhukti is auspicious, the good effect will be manifested when the Sun enters the planet's exaltation sign. The same effect will be felt when Jupiter transits the place. As regards the planet whose Bhukti is inauspicious (i.e., capable of yielding bad or evil effects), the evil effects will be felt when the Sun in his transit passes through the Bhukti-lord's depression or inimical sign.
यदि कोई ग्रह शुभ-फल देने वाला है और उसकी दशा या अन्तर्दशा चल रही है तो उसका शुभ फल किस समय होगा? शुभ-फल तब होगा जब उस दशानाथ या अन्तर्दशानाथ की उच्चराशि में गोचरवश सूर्य जावे, या उस दशानाथ या अन्तर्दशानाथ की उच्चराशि में गोचरवश बृहस्पति जावे। मान लीजिये किसी जन्म-कुण्डली में शुक्र शुभ-प्रद है और उसकी महादशा या अन्तर्दशा चल रही है। शुक्र की उच्च राशि मीन है। ऐसी स्थिति में जब गोचरवश सूर्य मीन में आवेगा या जब बृहस्पति गोचरवश मीन राशि में जावेगा तब शुभ फल होगा। अब दूसरी बात लीजिये। कोई ग्रह जन्म-कुण्डली में कष्ट-प्रद है और उसकी दशा या अन्तर्दशा चल रही है तो विशेष कष्ट-फल कब होगा? जब उस ग्रह की नीच राशि में या उस ग्रह की शत्रु-राशि में गोचरवश सूर्य आवे तब विशेष कष्ट होगा।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.