When the Moon in her progress is in a Rasi which happens to be the exaltation sign of the lord of the Dasa; or a friendly house, the 3rd, the 6th, the 10th, the 11th, a Trikona or the 7th house with respect to the lord of the Dasa, the effects will be happy. If the Moon's place (during transit) be different, the effects will be far from happy.
अब यह बताते हैं कि दशानाथ से किन-किन स्थानों पर जब चन्द्रमा गोचरवश आता है तब शुभ फल करता है: (क) दशानाथ की उच्च राशि, (ख) दशानाथ के मित्रों की राशि, (ग) दशानाथ से तृतीय, पाँचवें, छठे, सातवें, नवें, दसवें, और ग्यारहवें। चन्द्रमा एक राशि में केवल सवा दो दिन रहता है। मान लीजिये आपको यह विचारना है कि दशानाथ के दृष्टिकोण से आज का चन्द्रमा कुछ शुभ-फल दिखायेगा क्या? तो यह देख लीजिये कि क्या चन्द्रमा गोचरवश उपर्युक्त किन्हीं राशियों में है। यदि गोचरवश चन्द्रमा अन्य राशि में हो तो उस काल में महादशा-नाथ का शुभ फल प्राप्त नहीं होगा।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.