HomeLibraryPhaladeepikaCh.20Verse 20
Phaladeepika
Chapter 20 · antardaśāphala · अन्तर्दशाफल · Verse 20
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
श्रवणमशुभवाचां भ्रतृकष्टं सुतातिं
भवपवयसि दैन्यं वञ्चनं कर्णरोगम् ।
बहुरुजमपमानं बन्धनं सर्वसम्पत्\-
क्षयमपरशशीवाऽयाति रिःफेशदाये
IAST Transliteration
śravaṇamaśubhavācāṃ bhratṛkaṣṭaṃ sutātiṃ bhavapavayasi dainyaṃ vañcanaṃ karṇarogam | bahurujamapamānaṃ bandhanaṃ sarvasampat\- kṣayamaparaśaśīvā'yāti riḥpheśadāye
TranslationsTwo-source verified
English

During the Dasa of the planet that is weak and owning the 11th house the native will have to hear evil tidings. There will be trouble to a brother or sickness to children; he will suffer misery, deception and ear disease. When the Dasa of the planet that is weak and owning the 12th house is in progress, the person concerned will suffer from various diseases, dishonour and bondage. All his wealth will disappear like the (waning) Moon in the dark half of a month or like the Moon that is at the western horizon.

Hindi

यदि एकादशेश निर्बल और बिगड़ा हुआ हो तो भाई को कष्ट हो, पुत्र को बीमारी हो, जातक ठगा जाये, उसे कर्ण-रोग हो और उसमें शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक दीनता आ जावे। इस महादशा या अन्तर्दशा में अशुभ समाचार भी सुनने को मिलते हैं। यहाँ इस ओर ध्यान आकर्षित कराया जाता है कि तृतीय से छोटे भाई का विचार किया जाता है, एकादश से बड़े भाई का; तृतीय से दाहिने कान का, एकादश से बाँये कान का। यदि बारहवें घर का मालिक दुर्बल हो तो जातक को अनेक बीमारियाँ हों, अपमान हो और बन्धन को प्राप्त हो, और कृष्ण पक्ष के चन्द्रमा की तरह उसकी सारी सम्पत्ति का क्रमशः क्षय हो जावे। कोई भावेश यदि बलवान् हो तो उसकी दशा का शुभ फल बताया गया है; कोई भावेश यदि दुर्बल हो तो उसका अशुभ फल बताया है। इस कारण फल कहते समय केवल यही नहीं देखना चाहिये कि जिस ग्रह की महादशा है वह किस भवन का स्वामी है, बल्कि यह भी देखना चाहिये कि वह बलवान् है या नहीं।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse