When the lord of the 5th house is deficient in strength, the person concerned will during the planet's Dasa lose a son. He will have aberration of mind, deception, a wearisome wandering, trouble in the stomach, displeasure of the sovereign and bodily weakness. During the Dasa of the planet that is weak and owning the 6th house, the native will be troubled by thieves, suffer reverses, defeat (subjugation) and various diseases. He will do wicked acts and servile duties. He will be despised and scandalised and will suffer from wounds.
यदि पंचमेश निर्बल हो तो उसकी महादशा में जातक के पुत्र की मृत्यु हो, बुद्धि में भ्रम हो, ठगा जावे, निरर्थक इधर-उधर भ्रमण करना पड़े — रास्ता चलना पड़े — पेट की बीमारी हो, राजा का कोप हो और जातक की शक्ति का निरर्थक अपव्यय हो। यदि षष्ठेश बिगड़ा हुआ हो तो चोरों से डर हो, अनर्थता हो (दरिद्रता या कष्टमय घटनायें); जातक का अन्य लोगों द्वारा दमन हो, रोग हो; जातक से दुष्कर्म बन पड़े या जातक के साथ लोग बुरा व्यवहार करें; जातक को किसी की नौकरी करनी पड़े, अपमान और अपयश प्राप्त हो और उसके शरीर में व्रण (घाव) हो।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.