When the lord of the Lagna is badly placed, the person concerned will during the Dasa of that planet be imprisoned. He will lead the life incognito, will suffer from fear, disease and mental anxiety, will participate in a funeral rite, or will leave his work and take up another's task, will suffer loss of position and other misfortunes. If the lord of the 2nd house be in a similar position, the person will during the said planet's Dasa behave stupidly in a public assembly, will not be true to his word or to his family, will receive evil tidings, or write bad letters, suffer eye-trouble, will be foul-tongued, spend heavily and fear the sovereign.
यदि लग्नेश ऊपर लिखे हुये चार दोषों में से एक या अधिक दोषों से युक्त हो तो उसकी महादशा में जातक को जेल जाने का भय या अज्ञातवास का भय होता है — अर्थात् उसे बन्धन में रहना पड़े या ऐसी दुःस्थिति आ जावे कि छिप कर रहना पड़े; उसे निरन्तर भय रहे और आधि-व्याधि से युक्त हो (व्याधि शारीरिक रोग को कहते हैं, आधि मानसिक रोग या दुश्चिन्ताओं का नाम है)। निर्बल या दुःस्थान-स्थित लग्नेश की दशा में जातक को मृत्यु-संस्कार आदि अशुभ कार्यों में सम्मिलित होना पड़ता है। अपने ओहदे या मकान से हटना पड़ता है और निरन्तर आपत्तिग्रस्त रहता है। यदि द्वितीयेश बिगड़ा हुआ हो तो उसकी महादशा में सभा में बोलने का अवसर हो तो जड़ता हो जाय — अर्थात् बोल न सके; अपनी वाणी पर कायम न रहे; उसका कुटुम्ब इधर-उधर बिखर जावे; नेत्र-रोग हो; वाणी में दोष हो (मुख में शारीरिक विकार हो या दुष्ट वाणी बोले); द्रव्य का व्यय हो; राजा से भय हो और अशुभ पत्रों की प्राप्ति हो। श्लोक ३ में द्वितीय स्थान का विचार करते समय उन सब वस्तुओं का विचार कर लेना चाहिये जो दूसरे घर से देखी जाती हैं।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.