If in a birth chart there are a larger number of rekhas in the 11th than those in the 10th, and there are a smaller number of rekhas in the 12th than those in the 11th, and the Ascendant contains the largest number of rekhas, the native will be wealthy and will enjoy all kinds of comforts and luxuries.
मध्यात् फलाधिको लाभो लाभात् क्षीणफलो व्ययः । लग्नं फलाधिकं यस्य भोगवानर्थवान् भवेत् । । 8 । । विपरीतेन दारिद्र्यं भवत्येव न संशयः । दशम से एकादश में अधिक रेखाएँ हों तथा द्वादश में एकादश से कम रेखा हो, लग्न में अधिक हो तो मनुष्य धनी व सुखी होता है । यदि द्वादश में एकादश की अपेक्षा अधिक रेखा व लग्न में कम हों तो मनुष्य दरिद्र होता है । हमारे उदाहरण में ऐसा नहीं है । अतः जातक की सफलता मध्यम ही रहेगी । इसी तरह लग्न की अपेक्षा अष्टम में कम रेखाएँ हों तो आयु ठीक सन्तोषप्रद होती है । लेकिन केन्द्र त्रिकोणादि में अधिक रेखाएँ रहने से कुल मिलाकर जातक सुखी व यशस्वी, परिश्रम से मान प्राप्त करने वाला होना चाहिए । सर्वाधिक रेखा पुत्र व विद्या स्थान में हैं । अतः जातक विद्यावान्, पुत्रवान् व बुद्धिमान् होगा ।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.