IMPORTANCE OF ĀTMAKĀRAKA: O Brahmin, just as the minister cannot go against the king, the other kārakas, viz. Putrakāraka, Amātyakāraka etc. cannot predominate over Ātmakāraka in the affairs of the native. If the Ātmakāraka is adverse, other kārakas cannot give their benefic effects (fully). Similarly if Ātmakāraka is favourable, other kārakas cannot predominate with their malefic influences.
आत्मकारक के अनुकूल रहकर ही अन्य कारक अपना फल देते हैं। जैसे राजा की आज्ञा के बिना मन्त्री आदि भी स्व-विवेक से शुभ या अशुभ नहीं कर सकते, उसी तरह अन्य कारक भी अनुकूल आत्मकारक पाकर अपना-अपना शुभ फल देते हैं। आत्मकारक के मित्र रहने से कारक का शुभ फल होगा तथा आत्मकारक का विपक्षी होने पर शुभ फल नहीं होकर अशुभ फल होगा। (राजा प्रतिकूल हो तो जैसे अमात्यादि कार्य-सिद्धि नहीं कर सकते, वैसे ही आत्मकारक क्रूर हो तो अन्य कारक भी स्व-शुभ नहीं दे पाते। राजा अनुकूल हो तो अमात्यादि अशुभ नहीं करते — पाप-फल-प्रद नहीं होते।)
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.