Vivāha Vṛndāvana
Chapter 3 · Melaka Prakarana (Compatibility/Matching) · Verse 23
Sanskrit · DevanāgarīVivāha Vṛndāvana manuscript tradition
Translations
Hindi

जो आचार्य लग्नदृष्टि को छोड़कर केवल नवांशदृष्टि से ही विवाह में फल मानते हैं, वे भी चन्द्रनवांश मैत्री से क्यों विमुख होते हैं? अस्तु यह बात दूर ही रहे — संसार गतानुगतिक है (अर्थात् एक को जैसे करते देखता, वैसा दूसरा करता, फिर उसे देख तीसरा करता है; अर्थात् चन्द्रनवांशमैत्री नहीं मानना अन्धपरम्परा है)।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse