Vivāha Vṛndāvana
Chapter 2 · Kala Mimamsa Prakarana (Deliberation on Time/Timing) · Verse 7
Sanskrit · DevanāgarīVivāha Vṛndāvana manuscript tradition
Translations
Hindi

राशि से नवांश सूक्ष्म कहा गया है। सूक्ष्मता के विचार में नवांश से भी द्वादशांश सूक्ष्म, द्वादशांश से भी त्रिंशांश, त्रिंशांश से षष्ट्यंश, इत्यादि सूक्ष्म भाग मानने वालों की दृष्टि किस अवधि पर पहुँच सकती है? किसी पर भी नहीं, क्योंकि सूक्ष्मता का अवसान ही नहीं है। अतः स्थूल का अवलम्बन अवश्य करना चाहिये।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse