Vivāha Vṛndāvana
Chapter 6 · Chandra Bala (Moon Strength) · Verse 2
Sanskrit · DevanāgarīVivāha Vṛndāvana manuscript tradition
Translations
Hindi

यदि ऐसा ही है कि — 'प्रतिग्राही होने से पात्र मात्र समझ कर वर का चन्द्रबल नहीं देखा जाय' — तो फिर — अंश, नाडी, गण, योनि आदि की शुद्धि और जन्मलग्न के अष्टम-द्वादश आदि शुद्धि इत्यादि सब शुद्धियों से क्या प्रयोजन? अर्थात् सब कुछ विचारते हैं तो चन्द्रबल भी देखना ही चाहिये।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse