SCOPE OF EFFECTS. If the Moon is in Vargottama Navansa, own Navansa, or others Navansa, the effects will be full, medium and minor, respectively. This does not apply to evil effects, so to say these will be reverse. If the Navansa Lord is stronger than the Rasi Lord, then only the effects due to Navansa Lord will come to pass, i.e., the Navansa effects due to the Moon will be felt, as against that of her Rasi position. So say Vriddha Yavanas.
यदि चन्द्रमा वर्गोत्तम नवांश में या अपने नवांश में या दूसरे के नवांश में हो तो जातक का पूर्वकथित शुभ फल वर्गोत्तम में पूर्ण, अपने नवांश में मध्य, अन्य नवांश में अल्प होता है। एवं अशुभ फल---वर्गोत्तम में अल्प, स्वांश में मध्य व अन्यनवांश में पूर्ण होता है। जो राशि फल प्रथम देखे व पूर्व में आचार्यो ने कहें उनका निरोध तब होता है कि जब राशीश से नवांश पति बली हो अर्थात् राशि फल न होकर नवांश का फल होता है। राशिस्थ चन्द्रमा का फल पूर्ण प्राप्त न होने से. चन्द्रमा के नवांशस्थ फलों को देखकर ही वृद्ध यवनाचार्यो ने इन फलों का वर्णन किया हे
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.