HomeLibrarySaravaliCh.9Verse 21
Sārāvalī
Chapter 9 · Conditions at Birth · सूतिकाव्यायो नवमः ॥ दशमा · Verse 21
Sanskrit · DevanāgarīSārāvalī manuscript tradition
सूतिका का भूमि शयन व उपसूतिका ज्ञान
नीचस्थे भूशयनं चन्द्रे ऽप्यथवा सुखे विलग्ने वा ।
शशिलग्नविवरयुक्तग्रहतुल्याः सूतिका ज्ञेयाः
3अनुदितचक्राधंयुतेरन्तबंहिरन्यथा वदत्त्येके ।
लक्षणरूपविभूषणयोगस्तासां शुभेर्योगात्‌
क्रूरेविरूपदेहाः लक्षणहीनाः सुरोद्रमलिनारच |
मिश्रेमंध्यमरूपा बलसहितेः सर्वमेवमवधायंम्‌
Translations
English

If the Moon is in her debilitation Sign identical with the 4th, or Ascendant, the birth is on the ground. The number of attendants can be known by the number of planets posited between the Moon and Lagna. The number of attendants inside the chamber is known by the number of planets posited in the invisible half and the number of attendants outside the chamber will correspond to the number of planets in the visible half. If the concerned planets are benefic, the attendant ladies are with attractive features, beautiful and bedecked with ornaments. Malefics similarly indicate, that such females are ugly, unfortunate and dirty. If the planets are of mixed disposition, but with strength, the attending women are in between the said two accounts. All these should be accordingly understood.

Hindi

यदि जन्मकाल में चन्द्रमा नीच राशि में होकर चतुर्थ भाव में वा लग्न में स्थित हो तो सूतिका का निवास (शयन) भमि में होता हैं । अब उपसूतिका का ज्ञान बताते हैं । रग्न व चन्द्रमा के मध्य में जितने ग्रह हों उतनी वहाँ उपसूतिका (प्रसव के समय अन्य स्त्री) होती हैं । अनुदित चक्राद्ध (लग्न से सप्तम तक) में जितने ग्रह हों उतनी सहायक (उपसूतिका) स्त्री भीतर और सप्तम से लग्न तक जितने ग्रह हों उतनी उप- सूतिका बाहर में समझना चाहिए । उन ग्रहों में भी जितने शुभ ग्रह हों जिस २ चक्राद्ध में हों उतनी सुलक्षणा सुरूपा, अलंकार युता समझना, क्र्रग्रहों से कुरूपा, कुलक्षणा, मलिना, दुर्भगा स्त्री कहना चाहिए । मिश्र (शुभाशुभ) ग्रह हों तो मध्यम रूप गुणादि से युत, इस प्रकार ग्रहों के बल के आधार पर सब फल कहना चाहिए

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse