HomeLibraryPhaladeepikaCh.11Verse 11
Phaladeepika
Chapter 11 · strī jātaka · स्त्री जातक · Verse 11
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
शीतज्योतिषि योषितोऽनुपचयस्थाने कुजेनेक्षिते
जातं गर्भफलप्रदं खलु रजः स्यादन्यथा निष्फलम् ।
दृष्टेऽस्मिन् गुरुणा निजोपचयगे कुर्यान्निशेकं पुमान्
अत्याज्ये समये शुभाधिकयुते पर्वादिकालोज्भिते
IAST Transliteration
śītajyotiṣi yoṣito'nupacayasthāne kujenekṣite jātaṃ garbhaphalapradaṃ khalu rajaḥ syādanyathā niṣphalam | dṛṣṭe'smin guruṇā nijopacayage kuryānniśekaṃ pumān atyājye samaye śubhādhikayute parvādikālojbhite
TranslationsTwo-source verified
English

If a woman's menses set in when the Moon is in an Anupachaya (1st, 2nd, 4th, 5th, 7th, 8th, 9th and 12th place) and aspected by Mars, they become favourable to conception and not otherwise. The husband should sow the seed when the Moon occupies an Upachaya (3rd, 6th, 10th and 11th) house (in respect of the female's nativity) and is aspected by Jupiter. This is to be done at an unexceptionable Lagna with many good points in its favour and unconnected with Parva and other objectionable periods of time. Thus ends the 11th Adhyaya on "the Horoscopes of women" in the work Phaladeepika composed by Mantreswara.

Hindi

स्त्री का मासिक धर्म जब प्रारम्भ हो (प्रथम बार ही नहीं — कभी भी), तब यदि चन्द्रमा गोचरवश जन्म-कुण्डली में अनुपचय (पहले, दूसरे, चौथे, पाँचवें, सातवें, आठवें, नवें, बारहवें) स्थान में हो और मंगल से देखा जाता हो, तो उस महीने उसको गर्भ रह सकता है। यदि चन्द्रमा ऐसे स्थान में नहीं है तो उसे उस महीने में गर्भ नहीं रहेगा। यदि चन्द्रमा पुरुष की जन्म-कुण्डली में उपचय स्थान (३, ६, १०, ११) में हो और उसे गुरु देखता हो — उस समय गर्भाधान करे। गर्भाधान त्याज्य समय बचाकर करना चाहिये। धर्मशास्त्र में यह बताया गया है कि कौन-कौन-से समय त्याज्य हैं — यथा एकादशी, अमावास्या, पूर्णिमा, माता-पिता का श्राद्ध-दिन आदि। ऐसे लग्न में — जिस पर शुभ दृष्टि अधिक हो और जब चन्द्रमा पर भी शुभ ग्रहों की दृष्टि अधिक हो — गर्भाधान करना श्रेयस्कर है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse