The exact time of the birth of a person with the actual number of Vighatikas elapsed as revealed by foot-measurement or by the gnomonic shadow and other apparatus should first be specially ascertained. Then the positions of the planets coincident with observation should be set down with the help of mathematical instruments. Then the Bhavas and the strength of planets should be investigated and through them the effects should be judged.
सर्वप्रथम बालक के जन्म का समय ज्योतिष शास्त्र में वर्णित विविध यंत्रों की सहायता से — बिल्कुल ठीक-ठीक और सूक्ष्म रूप से — घड़ी, पल तक — विशेष आयासपूर्वक स्थिर करना चाहिये। गणित तथा करण शास्त्र द्वारा इस समय के ग्रह स्पष्ट करना उचित है कि भिन्न-भिन्न ग्रह किस-किस राशि, अंश, कला, विकला में हैं। अनेक पंचांगों और करण ग्रंथों से ग्रहों के स्थान में अंतर हो तो दृक् पंचांग (जिसके अनुसार जहाँ ग्रह लिखा हो उसी स्थान पर दृष्टि से भी दिखाई दे) को शुद्ध मानना चाहिये। यह ज्ञात कर, भाव स्पष्ट करके और ग्रहों तथा भावों के बल निकालकर फल कहें।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.