HomeLibraryPhaladeepikaCh.1Verse 1
Phaladeepika
Chapter 1 · rāśi bheda · राशि भेद · Verse 1
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
शुक्लाम्बरधरं देवं शशिवर्णं चतुर्भुजम् ।
प्रसन्नवदनं ध्यायेत्सर्वविघ्नोपशान्तये
सन्दर्शनं वितनुते पितृदेवनॄणां
मासाब्दवासरदलैरथ ऊर्ध्वगं यत् ।
सव्यं क्वचित् क्वचिदुपैत्यपसव्यमेकं
ज्योतिः परं दिशतु वस्त्वमितां श्रियं नः
IAST Transliteration
śuklāmbaradharaṃ devaṃ śaśivarṇaṃ caturbhujam | prasannavadanaṃ dhyāyetsarvavighnopaśāntaye sandarśanaṃ vitanute pitṛdevanṝṇāṃ māsābdavāsaradalairatha ūrdhvagaṃ yat | savyaṃ kvacit kvacidupaityapasavyamekaṃ jyotiḥ paraṃ diśatu vastvamitāṃ śriyaṃ naḥ
TranslationsTwo-source verified
English

May we be blessed with beatitude without end by that Supreme Reality — the one heavenly light without a second (the Sun), which when once above the horizon, remains on end in full view of the moon-dwelling manes, pole-dwelling celestials and the earth-dwelling mortals — that is, which has for these beings a diurnal arc measuring half a synodic lunar month, half a solar year and the entire day time of a solar nycthemeron respectively — and which sometimes (to wit, with northern declination under north polar heaven) is dextral (moves on almucantars from left to right), and sometimes (to wit, with southern declination under south polar heaven), sinistral (moves on almucantars from right to left).

Hindi

मंगलाचरण — शुक्ल (श्वेत या उज्ज्वल) अम्बर (वस्त्र या आकाश) धारण करने वाले, चन्द्रमा के वर्ण (कान्ति) वाले, प्रसन्न वदन, चतुर्भुज देव (श्री भगवान्) का सब विघ्नों की शान्ति के लिये ध्यान करें। वह परम ज्योति (भगवान् सूर्यनारायण) जो ऊपर आकाश में देवताओं को आधे वर्ष (छः मास) तक, पितरों को आधे मास (एक पखवाड़े) तक और मनुष्यों को आधे दिन-रात (१२ घंटे) तक एक साथ दर्शन देते हैं, जो कभी बायीं ओर चलते हैं (अर्थात् जिनकी गति कभी उत्तरायण होती है) और जो कभी दाहिनी ओर चलते हैं (अर्थात् जिनकी गति कभी दक्षिणायन होती है), हमको अपरिमित (जिसकी सीमा नहीं) श्री (धन, वैभव, सौभाग्य, सौन्दर्य आदि) प्रदान करें। ध्रुव लोक में देवताओं का वास माना गया है — वहाँ छः महीने का दिन, छः महीने की रात्रि होती है। पितरों का वास चन्द्रलोक में माना गया है — चन्द्रमा पर सूर्य का प्रकाश आधे मास तक (शुक्ल पक्ष में) रहता है, कृष्ण पक्ष पितरों का माना गया है। मनुष्यों की निवास भूमि — पृथ्वी में, दिन रात के आधे समय (१२ घंटे) सूर्य का प्रकाश रहता है — यह तीनों बातें ऊपर की स्तुति में प्रदर्शित की गई हैं।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse