HomeLibraryPhaladeepikaCh.12Verse 34
Phaladeepika
Chapter 12 · putrabhāva phala · पुत्रभाव फल · Verse 34
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
प्रश्नात्मजस्वीकरणोपनीतिकन्याप्रदानाभिनवार्तवेषु ।
आधानकालेऽपि च जन्मतुल्यं फलं वदेञ्जन्मविलग्नतश्च
IAST Transliteration
praśnātmajasvīkaraṇopanītikanyāpradānābhinavārtaveṣu | ādhānakāle'pi ca janmatulyaṃ phalaṃ vadeñjanmavilagnataśca
TranslationsTwo-source verified
English

One ought to predict effects by a consideration of (the positions of the several planets with respect to) the Moon and the Lagna at the time of a query, adoption of a son, investiture of the sacred thread, the gift of a girl, the first maturity, or the time of impregnation, as he would if a birth had taken place at the time. Thus ends the 12th Adhyaya on 'Issue of Children' in the work Phaladeepika composed by Mantreswara.

Hindi

जैसे जन्म कुण्डली से सन्तान विचार करना बताया गया है वैसे ही निम्नलिखित समयों में से किसी भी समय की कुण्डली बनाकर यह निर्णय कर सकते हैं कि सन्तान सम्बन्धी क्या भविष्य है। कहने का तात्पर्य यह है कि इस अध्याय में ग्रहों की शुभाशुभता के जो सिद्धान्त बताये गये हैं उन्हें केवल जन्म कुण्डली में ही नहीं अपितु निम्नलिखित कुण्डलियों में भी लागू करना चाहिये — (१) प्रश्न कुण्डली अर्थात्‌ प्रश्न करने के समय की कुण्डली। (२) बच्चे को दत्तक पुत्र लेने के समय की कुण्डली। (३) उपनयन के समय की कुण्डली। (४) कन्यादान के समय की कुण्डली। (५) जब कन्या को पहली बार रजोदर्शन हो उस समय की कुण्डली। (६) गर्भाधान के समय की कुण्डली। इन सब कुण्डलियों में लग्न तथा चन्द्र लग्न (चन्द्रमा जिस राशि में हो) दोनों से उसी प्रकार ग्रह स्थिति का विचार करना जैसे जन्म कुण्डली में किया जाता है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse