HomeLibraryPhaladeepikaCh.12Verse 18
Phaladeepika
Chapter 12 · putrabhāva phala · पुत्रभाव फल · Verse 18
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
तृप्ति पितॄणामिह पञ्चदश्यां
कृष्ंए दशम्याः परतोऽतियत्नात् ।
पक्षत्रिभागेष्वपि नागराजं
स्कन्दं च सेवेत हरी क्रमेण
IAST Transliteration
tṛpti pitṝṇāmiha pañcadaśyāṃ kṛṣṃe daśamyāḥ parato'tiyatnāt | pakṣatribhāgeṣvapi nāgarājaṃ skandaṃ ca seveta harī krameṇa
TranslationsTwo-source verified
English

Should however the result happen to be one of the Chhidra Tithis, the Vishti Karana, or a Sthirakarana (alluded to in the last sentence of the previous Sloka), one ought to worship God Krishna by means of the Purusha Sukta Mantras to ward off the barrenness threatening the family. If the Tithi disclosed be Shashti, he ought to worship God Subrahmanya; if it be Chaturthi, he ought to propitiate the lord of serpents; if it be Navami, he ought to arrange for the reading of Ramayana and hear that story; if it be Ashtami, he ought to observe the Sravana Vrata (by fasting); if it be Chaturdasi, he must worship God Rudra (Siva) by Rudraparayana; if it be Dwadasi, he must propitiate the Gods by liberal feeding; if it be Amavasya or Paurnami, he ought to propitiate the Manes. These things he ought to do all the more and with greater care and effort when the Tithi happens to be one among the last five of the month — viz., after Krishna Paksha Dasami. Generally, in the dark half of a month to whichever of the three divisions a Tithi may belong, worship ought to be resorted to; the particular deity to be propitiated being Nagaraja in the first division (viz., Tithis 1–5), Skanda in the second (next 5 Tithis, i.e., 6–10) and Hari in the third (or last 6).

Hindi

पिछले श्लोक में यह बताया गया है कि उपर्युक्त प्रकार से तिथि और करण निकालने से यदि अनिष्ट तिथि और अनिष्ट करण आवे तो सन्तान सुख में बाधा होगी। अब इन श्लोकों में उस दोष की शान्ति का उपाय बताते हैं। यदि उपर्युक्त प्रकार से विष्टि, चतुष्पाद, नागव, किस्तुघ्न या शकुन करण आवे तो भगवान्‌ कृष्ण का पुरुषसूक्त मन्त्रों से पूजन करे। यदि षष्ठी तिथि आवे तो भगवान्‌ कार्तिक स्वामी का पूजन करना चाहिये। चतुर्थी तिथि आवे तो नागराज (सर्पों के देवता) का पूजन करना चाहिये। नवमी तिथि हो तो रामायण का श्रवण करे और अष्टमी तिथि हो तो श्रवण व्रत करे। यदि चतुर्दशी आवे तो भगवान्‌ रुद्र की पूजा करे और द्वादशी हो तो उसकी शान्ति के लिये अन्नदान श्रेयस्कर है। और अमावस्या या पूर्णिमा हो तो पितरों की तृप्ति करे। यदि कृष्णपक्ष की दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी या अमावास्या हो तो और भी विशेष यत्नपूर्वक शान्ति की आवश्यकता है। एक प्रकार से सारे कृष्णपक्ष को ही अशुभ मानते हैं। और लिखते हैं कि यदि कृष्णपक्ष की पड़वा से पंचमी तक कोई तिथि आवे तो नागराज (सर्पों के देवता) की सेवा करे। यदि कृष्णपक्ष की षष्ठी से दशमी तक कोई तिथि आवे तो भगवान्‌ स्कन्द (कार्तिक स्वामी) की आराधना करे और यदि कृष्णपक्ष की एकादशी से अमावास्या तक कोई तिथि हो तो हरि का भजन-पूजन करे।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse