The Moon is auspicious in the 3rd, 6th, 7th, 8th, 10th and 11th places from the Sun; in the 1st, 3rd, 6th, 7th, 10th and 11th places from herself; in the 2nd, 3rd, 5th, 6th, 9th, 10th and 11th places from Mars; in the 1st, 3rd, 4th, 5th, 7th, 8th, 10th and 11th places from Mercury; in the 1st, 2nd, 4th, 7th, 8th, 10th and 11th places from Jupiter; in the 3rd, 4th, 5th, 7th, 9th, 10th and 11th places from Venus; in the 3rd, 5th, 6th and 11th places from Saturn; and lastly, in the 3rd, 6th, 10th and 11th places from the Lagna.
चन्द्रमा का अष्टकवर्ग — सूर्य से चन्द्रमा ३-६-७-८-१०-११ स्थानों में शुभ होता है। जन्मकालीन चन्द्र-राशि से जब चन्द्रमा स्वयं १-३-६-७-१०-११ स्थानों पर आता है तो शुभ होता है। मंगल से २-३-५-६-९-१०-११ स्थान शुभ हैं। बुध से १-३-४-५-७-८-१०-११ शुभ स्थान हैं। बृहस्पति से १-२-४-७-८-१०-११ स्थानों में चन्द्रमा शुभ होता है (वराहमिहिर के मत से यहाँ १-४-७-८-१०-११-१२ स्थान शुभ हैं — मन्त्रेश्वर से मतभेद)। शुक्र से ३-४-५-७-९-१०-११ स्थानों में चन्द्रमा शुभ प्रभाव दिखाता है। शनि से ३-५-६-११ शुभ स्थान हैं, और लग्न से ३-६-१०-११। चन्द्रमा के अष्टकवर्ग में कुल ४९ शुभ बिन्दु पड़ते हैं — ६ सूर्य से, ६ जन्मकालीन चन्द्रमा से, ७ मंगल से, ८ बुध से, ७ बृहस्पति से, ७ शुक्र से, ४ शनि से और ४ लग्न से।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.