When there are many planets simultaneously passing in their course of transit through a certain Bhava containing also a good number of benefic dots in the Ashtakavarga of a planet, they promote the interests of the Bhava in an intense manner — i.e., produce good results for the Bhava represented by it, the counting being reckoned from the house occupied by the Karaka planet whose Ashtakavarga is under consideration.
ऊपर यह सिद्धान्त बता चुके हैं कि किस भाव सम्बन्धी फल होगा। मान लीजिये बृहस्पति अपनी जन्माधिष्ठित राशि से दशम में जा रहा है और बृहस्पति के अष्टकवर्ग में वहाँ अधिक बिन्दु हैं; इसी समय शनि भी अपनी जन्माधिष्ठित राशि से दशम में जा रहा है और उसके अष्टकवर्ग में वहाँ अधिक बिन्दु हैं; और सूर्य भी इसी प्रकार। तब जब अपनी-अपनी जन्म-स्थानीय राशि से अनेक ग्रह एक साथ ही जिस भाव में जा रहे हों और उन राशियों में उनके स्वयं के अष्टकवर्ग में अधिक बिन्दु हों — तो उस भाव सम्बन्धी विशेष शुभ फल होता है। ऊपर दिये उदाहरण में सूर्य, बृहस्पति, शनि — तीनों एक साथ दशम में गये और तीनों के अष्टकवर्ग में वहाँ अधिक बिन्दु हैं — तो दशम-भाव सम्बन्धी शुभ फल होगा।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.