With respect to any Bhava, when Saturn in his transit should arrive at the Rasi and Navamsa occupied by the lord of the 8th or the 12th house reckoned from that Bhava, the total destruction of that Bhava should be expected. The same will be the case if Saturn transits houses that are triangular to these two houses.
किसी भाव सम्बन्धी नाश कब होगा यह विचार करना हो तो यह देखिये कि विचारणीय भाव से अष्टम और द्वादश के स्वामी कहाँ पर हैं। जब शनि गोचरवश वहाँ (विचारणीय भाव से गिनने पर आठवें और बारहवें के स्वामी जहाँ पर हों उस राशि और नवांश पर) आवेगा तब विचारणीय भाव का नाश होता है। ऊपर जो स्थान बताये गये हैं, जहाँ शनि हानि करता है, वहाँ से नवम और पंचम राशियों पर आने पर भी शनि अनिष्ट करेगा। उदाहरण के लिये — आगे अष्टकवर्ग प्रकरण में जो कुण्डली दी गई है उसमें मान लीजिये दशम भाव का नाश (नौकरी या पिता के लिये अनिष्ट) कब होगा? दशम भाव में वृष है — इससे अष्टम धनु है — इसका स्वामी तुला के कुम्भ नवांश में है; जब शनि तुला के कुम्भ नवांश, या इसके त्रिकोण (कुम्भ के कुम्भ-नवांश या मिथुन के कुम्भ-नवांश) पर आवेगा, तब यह होगा। (आगे के श्लोकों में यह बताया जा रहा है कि मनुष्य की मृत्यु के समय शनि गोचरवश कहाँ पर होगा।)
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.