The formulas for Aswini and Bharani are as described above. The four formulas given for the four Padas of Aswini will also respectively apply to the four Padas of Krittika in the Apasavya-Pradakshina triad. The formulas for Rohini and Mrigasiras in the Savya triad are stated in the next two Slokas, and the four formulas given for the four Padas of Mrigasiras should also be used again for the four Padas of Ardra.
अश्विनी और भरणी के पृथक-पृथक चरणों में जन्म होने से जो दशाएँ होती हैं — यह ऊपर के श्लोकों में बताया गया है। जो क्रम अश्विनी के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरणों के लिये बताया गया है, वह क्रमशः कृत्तिका के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरणों के लिये भी लागू होगा। अश्विनी के प्रथम चरण वाला क्रम कृत्तिका के प्रथम चरण को, अश्विनी के द्वितीय चरण का क्रम कृत्तिका के द्वितीय चरण को — इत्यादि। रोहिणी और मृगशिर नक्षत्रों के भिन्न-भिन्न चरणों में जन्म होने से क्या दशाक्रम होता है यह नीचे के श्लोकों में बतायेंगे। मृगशिर के चारों चरणों के लिये जो क्रम नीचे बतायेंगे वह क्रमशः आर्द्रा के चारों चरणों को भी लागू होगा।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.